Lotus on Passports Controversy पासपोर्ट पर कमल का निशान - Hindi geeker - हिन्दी मे जानकारी

Latest

Hindigeekerदेता है जानकारी आपके ही भाषा हिन्दी मे। latest टेक्नालजी और current affairs की जानकारी के लिए बने रहिए Hindigeeker के साथ।

BANNER 728X90

Saturday, 14 December 2019

Lotus on Passports Controversy पासपोर्ट पर कमल का निशान

 Lotus on Passports Controversy

पासपोर्ट पर कमल का निशान 

आज के इस पोस्ट मे हम लोग बात करने वाले है Lotus Passport Controversy के बारे मे। पर सबसे पहले जन लेते है की ....


  • ये Passport होता क्या है ? 

Passport यह एक ऐसा document होता है जो की किसी देश की government आपने नागरिक को देती है जब वह किसी international यात्रा पर जाता है.एक passport में उस व्यक्ति के related बहुत से जानकारी होती है जैसे की उस व्यक्ति का नाम , उसकी उम्र , उसकी date of birth , उसकी फोटो , उसकी signature और इत्यादि.

Lotus on Passports Controversy

  • ये Passport कितने प्रकार के होते है ?

हमारे  भारत देश मे 3 प्रकार के passport दिए जाते है. यह passport अलग अलग color से बँटे हुए होते है . यह 3 प्रकार के passport होते है Dark blue cover, white cover और Maroon cover. इस passport का विभाजन और व्यक्ति को मिलना उस व्यक्ति के काम पर depend होता है.

जैसे की अगर आप केवल एक normal citizen है,आपके पास कोई government job नहीं है ,हो सकता है आप बहुत अमीर भी हो, पर आप कोई government ऑफिसियल नहीं है,और बहार देश जाना चाहते है,आप चाहे आपने किसी भी कम से बाहर देश जाए, जैसे की vacation,study या business ट्रिप तो आपको इस प्रकार का passport मिलेगा. यह passporttype Pके अंदर आता है और यहाँ P का मतलब होता है Personal.अगर आप इन सभी category में आते है तो आपको ordinary passport,जो की हम समाज गए है, Dark blue का होता है, वो प्राप्त होगा.

पासपोर्ट पर कमल का निशान

अब दूसरा प्रकार का passport होता है white cover passport,अगर आपकी government job है आप किसी office में clerk है, या आप IAS officer है, मतलब आप government को ऑफिसियल business में represent करते है तो आपको इस प्रकार का passport मिलता है .यह passport type S में आता है जहाँ S का मतलब होता है Service.
अब एक अलग passport होता है Maroon cover passport, मन लीजिए आपने UPSC में बहुत अच्छी रंक लायी है और आप एक diplomat बन चुके है,मतलब आपका IFS (Indian foreign services) में सेक्शन हो गया है या फिर ministry of External Affairs के तरफ से काम कर रहे है,तो आपको मिलेगा Maroon color का passport जिसे हम D type passport भी कहते है. यहाँ D का मतलब होता है  Diplomatic.
तो जैसे की आप समज ही गए होंगे की देश में ज्यादातर “type PDark blue का ही passport मिलता है .तो इसका मतलब है  Dark blue passport  आए दिन issue होते रहते है,

  • Lotus on Passport Controversy है क्या ?

पर recently अभी के नए Dark blue  passport में कुछ बदलाव हुए है. जैसा की आप देख सकते है passport के पहले पन्ने पर, नीचे एक निशान बनाया गया है. इस निशान को अगर ध्यान से देखा जिये तो आपको देखने को मिलेगा के इसमें एक कमल का निशान बना हुआ है.

Lotus on Passport Controversy है क्या ?

और इसे ही लेकर सारी बहस छिड़ चुकी है. अब जैसे ही इस नए passport की फोटो internet पर सामने आई तो इसने पार्लियामेंट में बवाल खड़ा कर दिया. पार्लियामेंट में खासकर opposition पार्टी ने हंगामा खड़ा कर दिया. Opposition पार्टी में खासकर Congress का बड़ा रोल है. तो इसिलिया कांग्रेस पार्टी के members ने सरकार पर निशाना साधते हुए पुछा की “अपने  Lotus Motif Indian passport पर क्यों प्रिंट कर दिया है, क्युकी आभी की जो रूलिंग पार्टी है BJP यह उनका भी पार्टी symbol है, क्या BJP आपने प्रभाव डालना चाहती है passport के माध्यम से ?”

तो इसका जवाब देते हुआ Ministry of External Affairs ने कहा के ये सब सिक्यूरिटी को बढ़ने के लिया हुआ है. उन्होंने बताया की ये सब international civil Aviation organization (ICAO) के कहने से किया गया है. ICAO के अनुसार सभी देश को आपने देश के passport को पहचानने के लिया एक symbol को प्रिंट करना होगा जिससे उस passport की पुस्ती हो सके की यह passport उसी देश का है. इसी कारण से Indian government ने passport पर नेशनल symbols का इस्तेमाल करने का फैसला किए है , जैसे की national animal Tiger, national bird  peacock, वैसे ही national flower,Lotus का  इस्तेमाल किए गया  है. अभी के लिया lotus का use किआ गया है आगे बाकी symbols का भी use किए जाएगा.
 ICAO के headquarters आपको Montreal, Quebec, Canada में मिलेंगे.

पर यह जो Ministry of External Affairs का जवाब था वह Congress को पचा नहीं.Congress पार्टी के लीडर M K Raghavan ने पार्लियामेंट के Zero Hour में यह सवाल उठाया की यहाँ देश के passport की, रुल्लिंग पार्टी द्वारा Saffronisation नहीं हो रही है. Ruling पार्टी का symbol बना कर आपने influence exert कर रही है.
Congress पार्टी ने आपना argument strong करने के लिया एक important document का use किया, जो की 10th July 2019 को Shri Prasanna Acharya ने Rajya Sabha मे पूछा था की हमारे देश का नेशनल bird, national animal, national ट्री तो स्पष्ट तौर पर है जैसे peacock, Tiger और banyan tree यह स्पष्ट
है,पर national flower आभी भी स्पस्ट नहीं है.और यह सही भी सिद्ध हुआ था Rajya Sabha मे. तो इससे यह बात सामने आगई की  India के पास, क्या national flower नहीं है ?
अगर हम   सरकारी website जैसे india.gov.in पर जये तो यहाँ भी national flower lotus को कहा गया है.मगर आप किसी government ऑफिसियल के confirm करने की कोसिस करे तो वो इसे confirm नहीं करते.
तो इसिलिया government पर ऊँगली उठाई गयी के जिस symbol को अभी तक officially माना नहीं गया है तो उसे passport पर print क्यों किआ गया है,बल्कि उसकी जगह कोई और national symbol का use किआ जा सकता था.

Conclusion and Opinion:
और आखिर में मेरा यह विचार है की क्या होता अगर  हम India के national flag को ही as a symbol passport कर use करे, तो ना ही ऐसी बहस होती और passport का कम भी निकल  जाता.

तो आपके क्या विचार है मुझे comment करके ज़रूर बताए.


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any Spam link in the comment box